आजमगढ़ में दहेज हत्या का मामला, पति-सास-ससुर व देवर गिरफ्तार

आजमगढ़ में दहेज हत्या का मामला, पति-सास-ससुर व देवर गिरफ्तार

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न और दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पति, सास, ससुर व देवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को अजमतगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

23 दिसंबर 2025 को वादी द्वारा थाना जीयनपुर में एक लिखित तहरीर दी गई थी। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि उसकी पुत्री को ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बड़ी गाड़ी और नगदी की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि जब दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी।
इस मामले में पुलिस ने सुसंगत धाराओं में जगदीश कुमार उर्फ छांगुर (पति), रमावती देवी (सास), फूलचंद (ससुर) और संजीव कुमार (देवर) निवासी सुभाष चन्द्र बोस नगर वार्ड नं. 02 अजमतगढ़ थाना जीयनपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

सोमवार को उपनिरीक्षक अजय यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि मामले से जुड़े आरोपी गोगा साव तिराहा अजमतगढ़ के पास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को सुबह गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *