38.50 लाख के 154 एंड्रॉयड फोन बरामद, पुलिस ने मोबाइल स्वामियों को किया सुपुर्द

38.50 लाख के 154 एंड्रॉयड फोन बरामद, पुलिस ने मोबाइल स्वामियों को किया सुपुर्द

आजमगढ़ जिले में खोए हुए मोबाइल फोन बरामद करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आजमगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फरवरी 2026 के दौरान कुल 154 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 38.50 लाख रुपये बताई जा रही है। बरामद मोबाइल फोन रविवार को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद में गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मोबाइल धारक सीईआईआर पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हैं, जिसके आधार पर पुलिस और सीसीटीएनएस टीम मोबाइल की तलाश कर उसे बरामद करती है।

इसी क्रम में रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन आजमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सौंपे। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक कुल 351 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपे जा चुके हैं। वहीं फरवरी 2024 से अब तक चलाए जा रहे अभियान के दौरान कुल 3179 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 7.885 करोड़ रुपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *