आजमगढ़ 08 मार्च– उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों व कोरोना काल में निराश्रित

आजमगढ़ 08 मार्च– उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों व कोरोना काल में निराश्रित हुए बच्चें (महिला कल्याण विभाग से प्राप्त सूची के अनुसार तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के लिए पात्र बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोडंे जाने हेतु उनके बौद्धिक व शारीरिक विकास के दृष्टिगत मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में श्रम-विभाग के अधीन 1000 बच्चों की आवासीय सुविधायुक्त मण्डलायुक्त/अध्यक्ष, मण्डल स्तरीय अनुश्रवण समिति आजमगढ़ के निर्देशन में ‘‘अटल आवासीय विद्यालय गग्भीरवन सदर आजमगढ’’़ में संचालित है।
अटल आवासीय विद्यालय का शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा-06 में 160 (80 बालक एवं 80 बालिका) तथा कक्षा-09 में 61 (30 बालक 31 बलिका) सीटों के प्रवेश हेतु आज दिनांक 08.03.2026 (दिन रविवार) को मण्डल में आवर्त जनपदों आजमगढ़, मऊ एवं बलिया के कुल-04 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा सकुशल सम्पन्न करायी गयीः-
उपरोक्त केन्द्रों पर परीक्षा में भाग लेने हेतु कुल-1668 अभ्यथिर्यो कों प्रवेश-पत्र निर्गत किया गया जिसमें से कुल-1534 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। उपरोक्त विद्यालय में निम्नलिखित सुविधाए उपलब्ध है, बालक/बालिकाओं के लिए अलग-अलग छात्रावास, निःशुल्क सी0बी0एस0सी0 पैटर्न पर शिक्षा व्यवस्था, भोजन, पाठय पुस्तकें, आवासीय एवं विद्यालय यूनीफार्म, स्वच्छ पेयजल खेल-कूद, कम्प्यूटर लैब, प्रयोगशाला, चिकित्सीय, सुविधा इत्यादि व्यवस्थाओं से युक्त है। परीक्षा केन्द्रों पर बच्चों के अभिभावकों द्वारा इस योजना की सराहना करते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया गया। बच्चों में परीक्षा हेतु उत्साह देखा गया। परीक्षा शान्तीपूर्ण ढंग से 04 परीक्षा केन्द्रों पर सकुशल सम्पन्न करायी गयी।


मण्डल के सभी जनपदों में परीक्षा सम्पन्न किये जाने हेतु मजिस्टेªट नामित किये गये। साथ ही विद्यालय के केन्द्राधीक्षक व प्रधानाचार्य, द्वारा कक्ष-निरीक्षक की ड्यूटी लगायी गयी। मण्डल में परीक्षा के कार्यक्रम में श्री राजीव कुमार सिंह, उप श्रमायुक्त, श्री पवन कुमार सहायक श्रमायुक्त, प्रधानाचार्य, श्री रविशंकर प्रसाद (अ0आ0विद्या0), श्री रोहित प्रताप सिंह, श्री मो0 नजरे आलम, श्री विशाल श्रीवास्तव, श्री जितेन्द्र कुमार श्रम प्रवर्तन अधिकारी, एवं शिब्ली इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य श्री जैद नूरूल्लाह तथा श्रम-विभाग के कर्मचारी, श्री सरेश चन्द्र, श्री सुरेश प्रजापति, श्री संदीप विश्वकर्मा, श्री अनुभव तिवारी, श्री विनोद, श्री ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, श्री अमरजीत, श्रीकान्त, श्री सूरज वर्मा, श्रीमती प्रियंका तिवारी क0अ0, श्री रामलगन व अन्य कार्मिक उपस्थिति रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *