युवती के अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, गृह जिले में आकर धमकी देकर बार बार बनाता रहा शारीरिक संबंध

युवती के अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, गृह जिले में आकर धमकी देकर बार बार बनाता रहा शारीरिक संबंध

आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र में युवती के अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने 34 वर्षीय आरोपी प्रमोद गोंड को महाराष्ट्र के पालघर जिले के बोइसर से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने युवती से दोस्ती कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान उसके अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह युवती पर बार-बार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता रहा। बाद में आरोपी ने कथित तौर पर फोटो-वीडियो वायरल कर दिए।
मामले में 13 जुलाई 2026 को रौनापार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से NBW जारी कराया गया था। साइबर सेल की तकनीकी टीम ने आरोपी के मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस की, जो महाराष्ट्र के बोइसर में मिली।
इसके बाद रौनापार पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम महाराष्ट्र पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से श्रीराम फेडरेशन कंपनी, बोइसर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पालघर न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लिया गया और उसे आजमगढ़ लाया गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तारी में साइबर सेल की तकनीकी टीम की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *