खाना बनाते समय घरेलू गैस सिलेंडर में लगी आग, मचा हड़कंप
रीना वर्मा
कन्नौज। घर पर खाना बनाते समय घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग की खबर से परिवार और गांव के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पा पाया।
जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के उपरोक्त गांव निवासी मंजू देवी बुधवार की सुबह अपने घर पर स्थित रसोई मे खाना बना रही थीं। अचानक रसोई में मौजूद घरेलू गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। सिलेंडर में लगी आग देखते ही महिला रसोई से बाहर आ गई और चिल्लाने लगी। महिला के शोर पर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। इस बीच गांव में सिलेंडर में लगी आग की खबर से हड़कंप का माहौल पैदा हो गया। मामले की सूचना से दमकल टीम को अवगत कराया गया। इससे पहले कि मौके पर दमकल टीम पहुंचती, परिजनों ने किसी प्रकार आग लगे सिलेंडर को रसोई से किसी प्रकार निकालकर घर की रसोई से आंगन तक पहुंचा दिया।
इसी बीच मौके पर पहुंची दमकल टीम के कर्मियों जीतसिंह, कृष्णवीर, रामकेवल आदि ने जलते हुए सिलेंडर की आग को किसी प्रकार मशक्कत करके शांत किया। दमकल कर्मियों द्वारा सिलेंडर में लगी आग पर काबू पाने की खबर पर परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों का कहना था कि, उपरोक्त टीम के कर्मियों द्वारा समय रहते एक अनहोनी घटना पर काबू पा लिया गया, अन्यथा घर और गांव में बड़ी घटना घट सकती थी। फिलहाल स्थित सामान्य थी।
