गुरु पूर्णिमा पर बड़ा गणेश मंदिर में संत-महात्माओं का सम्मान, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, पूर्व सदर प्रत्याशी अखिलेश मिश्रा सहित भाजपा नेताओं ने लिया आशीर्वाद

गुरु पूर्णिमा पर बड़ा गणेश मंदिर में संत-महात्माओं का सम्मान, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, पूर्व सदर प्रत्याशी अखिलेश मिश्रा सहित भाजपा नेताओं ने लिया आशीर्वाद

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी अभियान के तहत आजमगढ़ के ऐतिहासिक बड़ा गणेश मंदिर में संत-महात्माओं और पुजारियों का सम्मान किया गया। भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, पूर्व सदर प्रत्याशी गुड्डू मिश्रा तथा वेदांता ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं युवा समाजसेवी ऋत्विक जायसवाल ने मंदिर के महंत पंडित राजेश मिश्रा को अंगवस्त्र भेंट कर माल्यार्पण किया और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी गईं।

विनोद राय ने कहा कि गुरु पूजन सनातन संस्कृति की प्राचीन परंपरा है और भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान ईश्वर से भी ऊपर माना गया है। उन्होंने बताया कि भाजपा पूरे देश में मठों और मंदिरों में संत-महात्माओं का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और गुरु परंपरा के सम्मान के लिए आयोजित किया गया है।

ऋत्विक जायसवाल ने कहा कि गुरु पूर्णिमा हमारी सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। जीवन के प्रथम गुरु माता-पिता होते हैं और उसके बाद हर व्यक्ति अपने जीवन में अनेक गुरुओं से सीख प्राप्त करता है। उन्होंने सभी गुरुओं के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा हमारी सांस्कृतिक विरासत है, जिसे आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *