अपना दल (एस) की जिला समीक्षा बैठक सम्पन्न, 2027 चुनाव को लेकर संगठन मजबूत करने पर जोर
आजमगढ़। रानी की सराय क्षेत्र के सैदवारा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने शनिवार को अपना दल (सोनेलाल) की जिला समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले भर से पार्टी के पदाधिकारियों, विधानसभा अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष आर.पी. गौतम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत होगी। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन और सक्रिय कार्यकर्ताओं के बल पर पार्टी आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
विशिष्ट अतिथि एवं आवास विकास बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) रामलखन पटेल ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को सरकार के समक्ष रखना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच पार्टी की विचारधारा को पहुंचाने की अपील की।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरिहर पटेल ने की। उन्होंने जिले में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए सभी विधानसभा इकाइयों को सदस्यता अभियान तेज करने और प्रत्येक बूथ पर सक्रिय संगठन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है।
बैठक में संगठन विस्तार, आगामी पंचायत एवं विधानसभा चुनाव की रणनीति, बूथ प्रबंधन और सदस्यता अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को नियमित रूप से जनता के बीच रहकर कार्य करना होगा।
इस अवसर पर गोपालपुर विधानसभा अध्यक्ष अखिलेश सिंह पटेल, उपाध्यक्ष आशीष वर्मा, आशीष यादव, जय हिंद वर्मा, मेहनगर विधानसभा अध्यक्ष अजीत पटेल, सगड़ी विधानसभा अध्यक्ष सुरेन्द्र पटेल, सदर विधानसभा से रामाकांत पटेल, सलाउद्दीन अंसारी, उपेन्द्र पटेल, विनोद कुमार, विनोद पटेल, राजू पटेल, कमलेश पटेल, राहुल पटेल, राकेश पटेल, आशीष गौड़, उत्तम भार गुप्ता, राजेश यादव, विनोद साहनी, रामदरश पटेल, सूरज कुमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा दक्षिणी जोन अध्यक्ष भोला यादव, पश्चिमी जोन अध्यक्ष जयप्रकाश वर्मा, उत्तरी जोन अध्यक्ष जयप्रकाश वर्मा, पूर्वी जोन अध्यक्ष विजय कुमार, महासचिव राकेश कुमार गौतम, और सचिव अमित तिवारी सहित जनपद के सभी विधानसभा अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने बैठक में भाग लिया। कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के संकल्प के साथ हुआ।
