आजमगढ़: भूमि विवाद में दबंगों पर धमकी और कब्जे का आरोप, पीड़िता ने की FIR की मांग
आजमगढ़ के थाना मेहनगर क्षेत्र के बीरभानपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता चन्देई देवी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता का आरोप है कि उनके घर के सामने मौजूद करीब 500 वर्ग मीटर आबादी की जमीन पर कुछ लोग लगातार कब्जा करने और निर्माण हटाने का प्रयास कर रहे हैं। शिकायत में आरोप लगाते हुए कहा गया है कि आरोपी पहले भी कई बार निर्माण गिराने और तोड़फोड़ की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। और पीडिता का लगाया गया टीन शेड भी उठा ले गए
महिला के अनुसार, 20 अक्टूबर 2016 और 15 जून 2025 को भी विवाद के दौरान उनके निर्माण को नुकसान पहुंचाया गया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि विपक्षी पक्ष अब फिर से निर्माण गिराने और जबरन जमीन कब्जाने की धमकी दे रहा है। साथ ही उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि दबंगों का हौसला बढ़ा हुआ है और वे लगातार दबाव बना रहे हैं, जिससे परिवार भय में है।
पीड़िता ने पुलिस से मांग की है कि मामले में तत्काल FIR दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
