ईद के पर्व को सकुशल संपन्न कराने के उद्वेश्य से डीएम -एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया

ईद के पर्व को सकुशल संपन्न कराने के उद्वेश्य से डीएम -एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया

जनपद आजमगढ़ में ईद-उल-फितर पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिस बल एवं संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया कि नमाज के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा अव्यवस्था की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

जनपदवासियों से अपील की गई कि वे आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ पर्व मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें।

आपको बता दें कि जनपद में करीब 636 ईदगाहों व मस्जिदों में ही ईद की नमाज अता करने के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए करीब 12 सौ सिविल पुलिस फोर्स, 3 कंपनी पीएसी, 24 क्यूआरटी टीम , एलआईयू, 600 होमगार्ड, 350 पीआरडी, 112 पुलिस की तैनाती की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *