एसडीएम के चैंबर में शराब पीने के वीडियो के वायरल होने से मचा हड़कंप, कर्मचारी का बना वीडियो, एसडीएम ने किया इनकार
आजमगढ़। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे मार्टीनगंज स्थित एसडीएम के चेंबर का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर जाम छलकते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि ABC Channel इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वीडियो में एक शराब की बोतल, तीन पानी की बोतलें, एक नमकीन का पैकेट और तीन ग्लास रखे दिखाई दे रहे हैं। साथ ही एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति से सिगरेट लेते हुए भी नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में भी हलचल मच गई है। मामले को लेकर एसडीएम दिव्या सिकरवार ने लिखित बयान जारी कर बताया कि
दिनांक 28 फरवरी 2026 को वायरल वीडियो जो तहसील मार्टिनगंज उपजिलाधिकारी कार्यालय का बताया जा रहा है।
उक्त से सम्बन्ध में स्पष्ट करना है कि यह वीडियो मार्च 2024 से पूर्व का है। तथा किसी अन्य स्थान का है।जिसकी जांच पूर्व में की जा चुकी है।
यह वीडियो उप जिलाधिकारी कार्यालय और तहसील परिसर का नहीं है। यह वीडियो वर्तमान का नहीं है।
