सुलतानपुर में आबकारी विभाग की दबिश: 35 लीटर कच्ची शराब बरामद, 350 किलो लहन नष्ट
कालखुरा नाकाह और रंगवा में कार्रवाई, 2 मुकदमे दर्ज, ग्रामीणों को किया जागरूक
सुलतानपुर। आबकारी आयुक्त के आदेश पर चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत गुरुवार 3 जुलाई 2026 को जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में आबकारी टीम ने गोसाईंगंज और हलियापुर थाना क्षेत्र में छापेमारी की।
आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 नेहा श्रीवास्तव ने स्टाफ के साथ ग्राम कालखुरा नाकाह थाना गोसाईंगंज और रंगवा थाना हलियापुर में दबिश दी। मौके से करीब 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 2 अभियोग पंजीकृत किए गए। लगभग 350 किलो लहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
टीम ने क्षेत्र की आबकारी दुकानों का निरीक्षण कर संचित स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया। गुप्त रूप से दुकानों पर टेस्ट परचेज भी कराया गया। कबाड़ियों की दुकानों और ईंट भट्ठों की गहनता से चेकिंग की गई।
ग्रामीणों को अवैध शराब से होने वाली हानियों के बारे में जागरूक किया गया। टीम में प्रधान आबकारी सिपाही साकेत कुमार राय और आबकारी सिपाही अभिनव सिंह शामिल रहे। यह कार्रवाई डीएम सुलतानपुर और उप आबकारी आयुक्त अयोध्या प्रभार के निर्देश पर की गई।
