दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन आजमगढ़: वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न

दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन आजमगढ़: वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न

आजमगढ़। दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन आजमगढ़ के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी समिति के वार्षिक चुनाव सत्र 2026-27 के लिए बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया संपन्न हुई। यह पूरी प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट शिवधन प्रसाद की देखरेख में कराई गई।

विभिन्न पदों पर दाखिल हुए नामांकन पत्रों में अध्यक्ष पद के लिए कुल 3 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा, जिनमें एडवोकेट जालेराम यादव, एडवोकेट भृगुनाथ राम और एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह शामिल हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर कुल 4 उम्मीदवार अधिवक्ताओं में प्रकाश सिंह, मुन्ना सिंह, लौटू राम मौर्य और सत्य प्रकाश चतुर्वेदी ने अपना नामांकन दाखिल किया। उपाध्यक्ष पद के लिए 2 उम्मीदवार पंकज कुमार और बालकृष्ण यादव मैदान में हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए एक भी नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुआ। मंत्री पद पर कुल 4 उम्मीदवार अधिवक्ताओं में मनोज कुमार राय, दीपक कुमार श्रीवास्तव, रविशंकर यादव और सतीराम प्रजापति ने दाव ठोंका है। कोषाध्यक्ष पद पर एकमात्र उम्मीदवार लाल मोहन गिरी ने नामांकन किया। सहमंत्री प्रशासन पद पर दो प्रत्याशी आनंद प्रकाश यादव और राहुल उपाध्याय ने पर्चा भरा। सहमंत्री पुस्तकालय पद पर दो उम्मीदवार कृष्ण कुमार सिंह और सानचंद ने नामांकन किया। सहमंत्री प्रकाशन पद पर केवल 1 प्रत्याशी हरेंद्र यादव का नामांकन हुआ। वरिष्ठ कार्यकारिणी समिति के लिए अधिवक्ताओं में अजीत कुमार सिंह, आभा श्रीवास्तव, अमरजीत कुमार मल्ल, निकेश कुमार यादव, फैजान अहमद और श्याम जीत यादव ने नामांकन किया। कनिष्ठ कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के लिए अधिवक्ताओं में अजनेन्द्र प्रताप सिंह, अशोक कुमार सिंह, आनंद प्रकाश सिंह, आलोक कुमार सिंह और पंकज तिवारी ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *