सोने-चाँदी का लालच देकर दो लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने 1.90 लाख रुपये नगद किए बरामद

सोने-चाँदी का लालच देकर दो लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने 1.90 लाख रुपये नगद किए बरामद

आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र में सोने-चाँदी की ईंट दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से ठगी की रकम में से 1,90,000 रुपये नगद बरामद किए गए हैं, जबकि उसका एक साथी अब भी फरार है। पुलिस के अनुसार, वादी नन्दलाल निषाद निवासी ग्राम पश्चिम पट्टी थाना अहिरौला ने 12 फरवरी 2026 को थाना सरायमीर में तहरीर दी कि करीब एक माह पूर्व धर्मेन्द्र कुमार पुत्र लालजीत निवासी कमरावा थाना गंभीरपुर ने झाड़-फूंक के बहाने उनसे संपर्क किया। धर्मेन्द्र ने अपने साथी रामआशीष मौर्या निवासी जमुवावा थाना बरदह के पास 20 किलो चांदी और दो सोने की ईंट होने का झांसा दिया। वादी के मुताबिक, 10 फरवरी 2026 को छित्तेपुर पेट्रोल पम्प के पास दोनों आरोपियों ने उनसे 2,00,000 रुपये लेकर कागज में लिपटे दो थैले थमा दिए और मौके से फरार हो गए। जब थैला खोला गया तो उसमें पीतल के टुकड़े निकले। मामले में थाना सरायमीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।

गुरुवार को उपनिरीक्षक प्रशान्त सिंह मय टीम क्षेत्र में वांछित अभियुक्त की तलाश में थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर खण्डवारी नहर पुलिया के पास घेराबंदी की गई। पुलिस को देख संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा, जिसे करीब 20 कदम की दूरी पर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम धर्मेन्द्र कुमार बताया और घटना में संलिप्तता स्वीकार की। तलाशी के दौरान उसके पास से 1,90,000 रुपये नगद बरामद हुए। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *