नॉनवेज खाने के बाद पैसों को लेकर हुआ विवाद, दो गिरफ्तार

नॉनवेज खाने के बाद पैसों को लेकर हुआ विवाद, दो गिरफ्तार
रीना वर्मा

कन्नौज। नॉनवेज खाने के बाद उसके पैसे देने को लेकर दो लोगों और दुकानदार में विवाद हो गया। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
बताते चलें कि, तिर्वा नगर के ठठिया मार्ग पर बीती सायं एक नॉनवेज की दुकान पर दो लोग पहुंचे। यहां दुकानदार से नॉनवेज लेकर खाया गया। जब पैसे देने की बात आई तो दुकानदार और दोनों लोगों के मध्य विवाद और मारपीट शुरू हो गई। मामले की जानकारी निकट ही मौजूद पुलिस होमगार्डों को हुई तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर विवाद को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था इस कारण होमगार्डों द्वारा सख्ती बरतते हुए विवाद कर रहे लोगों और मौके पर मौजूद भीड़ को खदेड़ा गया।
मामले का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। जिसके बाद विवाद कर रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
कोतवाली प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि, वायरल वीडियो के आधार पर विवाद में शामिल दो लोगों पर कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *