आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी सुल्तानपुर एवं उप आबकारी आयुक्त, अयोध्या प्रभार के पर्यवेक्षण में जिला आबकारी अधिकारी सुल्तानपुर के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक क्षेत्र तीन डॉ संजय कुमार उपाध्याय तथा गोसाईगंज थाना के उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार मिश्रा ने अपनी टीम के साथ गोसाईगंज फतेहपुर संगत छपराहवा निषाद बस्ती गोरेगांव बहाउद्दीन पुर मे दबिश देकर लगभग 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की । 04अभियोग उत्तर प्रदेश आबकारी एक्ट की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किया गया। मौके पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार करके उत्तर प्रदेश आबकारी एक्ट की सुसंगत धारा में मुकदमा भी पंजीकृत किया गया l मौके पर बरामद लगभग 700 किलोग्राम लहन को टीम द्वारा नष्ट किया गया। क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले ईट भट्ठों, कबाड़ की दुकान की चेकिंग की गई । टीम द्वारा क्षेत्र स्थित कंपोजिट मदिरा बरोसा रामगढ़ बिलहरी तथा बहाउद्दीनपुर देसी मदिरा की आबकारी दुकानों की चेकिंग की गई किसी भी दुकान पर कोई अनियमितता नहीं पाई गई। विक्रेताओं को पोस मशीन से ही बिक्री करने के निर्देश टीम द्वारा दिए गए । आबकारी टीम में प्रधान आबकारी। सिपाही दिनेश सिंह आबकारी !सिपाही अभिनव कुमार सिंह अनुराग वर्मा तथा पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल सत्येंद्र कांस्टेबल दीपक कुमार इत्यादि लोग शामिल रहे ।
आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान
