हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौतः मायके पक्ष ने ससुरालजनों पर लगाए प्रताड़ना के आरोप, 18 साल पहले शादी

हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौतः मायके पक्ष ने ससुरालजनों पर लगाए प्रताड़ना के आरोप, 18 साल पहले शादी

हाथरस के सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के जरीनपुर भुर्राका गांव में एक विवाहिता की कल रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और ससुरालजनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया।

मृतका की पहचान एटा के विक्रमपुर निवासी 42 वर्षीय निशा के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब 18 साल पहले जरीनपुर भुर्राका निवासी गगन कुमार से हुई थी, जो एक प्राइवेट टीचर हैं। दंपति के दो बच्चे भी हैं।

बताया गया है कि शादी के बाद निशा की तबीयत खराब रहने लगी थी और वह मानसिक रूप से भी अस्वस्थ थीं। निशा के भाई ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोग उसकी बहन को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे और उसका उचित इलाज भी नहीं करा रहे थे। भाई का कहना है कि इसी उत्पीड़न के कारण उसकी बहन की मौत हुई है।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा…

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *