गोलियों की गूंज से दहला सुल्तानपुर जिले का कूद कुड़वार, प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

गोलियों की गूंज से दहला सुल्तानपुर जिले का कूद कुड़वार, प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

15 घंटे के बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लग पाया कोई सुराग।

मृतक के ऊपर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे थे हत्या समेत दर्ज।

सुल्तानपुर। कुड़वार कस्बे में बुधवार को दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, जिससे इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुड़वार क्षेत्र के नरवापार निवासी माता प्रसाद पांडेय उर्फ मतऊ को बदमाशों ने निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां मार दीं। गोली लगने के बाद परिजन उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। हालांकि, लखनऊ ले जाने से पहले ही जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई। बाद में मेडिकल कॉलेज में भी चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक मृतक हिस्ट्रीशीटर था और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं, वहीं क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *