बीजेपी नेता अखिलेश मिश्रा गुड्डू के आवास पर धूमधाम से हुआ होली मिलन समारोह

बीजेपी नेता अखिलेश मिश्रा गुड्डू के आवास पर धूमधाम से हुआ होली मिलन समारोह

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने अपने मुंडा स्थित आवास पर शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया। होली मिलन समारोह में जिले के वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारीयों कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
प्रदेश कार्य समिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने कहा कि असत्य पर सत्य की विजय का यह पर्व हरवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है।रंगों का यह त्योहार, प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। रंगों का यह पावन पर्व सबके जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता, प्रेम और समृद्धि लेकर आता है। समस्त जनपद वासियों को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं।
इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायक कलाकारों के होली गीतों की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को मंत्र मुक्त कर दिया।

होली मिलन समारोह में नरेंद्र सिंह, ध्रुव सिंह, सतेन्द्र राय, मंजू सरोज, अरविंद जायसवाल, आजाद अरिमर्दन , माला द्विवेदी , जयनाथ सिंह, देवेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, प्रेम प्रकाश राय, टीपू सिंह, पवन सिंह मुन्ना, हरिवंश मिश्रा, नन्हकूराम सरोज, पूनम सिंह, विभा बर्नवाल, अवनीश मिश्रा, आनन्द सिंह, विनय प्रकाश गुप्ता, मृगांक शेखर सिन्हा, सत्यप्रकाश पाण्डेय, शशिकांत विश्वकर्मा, सुरेंद्र सिंह, धनन्जर राय, मुन्ना, बाबूराम चौहान, आशुतोष पाठक, शैलेन्द्र अग्रवाल, विवेक निषाद, अभिनव श्रीवास्तव धर्मवीर चौहान, नीरज सिंह, योगेंद्र यादव, अजय मौर्या, मुन्सी निषाद, दीपक मौर्या विशाल श्रीवास्तव, पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *