राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों का हुआ सम्मान

राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों का हुआ सम्मान

आजमगढ़। शहर स्थित सुप्रसिद्ध श्री दुर्गा जी नर्सिंग स्कूल में सोमवार, 7 सितंबर 2026 को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के साथ हुई।

समारोह का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के उन शिक्षकों को सम्मानित करना रहा, जिन्हें राष्ट्रपति एवं राज्यपाल स्तर पर उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों के लिए सम्मान प्राप्त हो चुका है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सम्मानित एवं प्रतिष्ठित शिक्षक उपस्थित रहे।

समारोह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित उदय राज यादव, अभिमन्यु यादव, केशव प्रसाद, छोटे लाल यादव, हरगेद राम, महावीर जी, हरिमोहन विश्वकर्मा, जयनारायण पांडेय, रामनारायण यादव, सुरेंद्र यादव, श्रेया यादव, महेंद्र यादव, जेपी यादव, केदारनाथ यादव, नवमी प्रसाद यादव, डॉ. मुक्तेश्वरी तिवारी, श्रीराम वर्मा, पतिराम यादव, कृष्ण कुमार यादव एवं राजन यादव सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

इस अवसर पर श्री दुर्गा जी नर्सिंग स्कूल के प्रबंधक लाल जी यादव, प्राचार्य डॉ. एकता साहनी, उप प्राचार्य पूजा सिंह तथा संकाय सदस्य ज्ञानेंद्र उपाध्याय, अमरेश यादव, ज्योति सिंह, प्रिया सिंह, पूर्णिमा सिंह, आकांक्षा गौतम, पूनम, मीरा, सुषमा एवं पीयूष सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित शिक्षकों का अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। आयोजन के दौरान शिक्षकों के योगदान और शिक्षा के क्षेत्र में उनकी सेवाओं को सराहा गया।

अस्पताल की डायरेक्टर सीमा यादव ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर सम्मानित शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *