दुनिया में आजमगढ़ को मिला नया लग्जरी शोरुम,आधुनिक डिजाइनों और आकर्षक कलेक्शन के साथ ग्राहकों के लिए खास ऑफर,आर्ट आफ लिविंग की गुरु पूजा व भजन संध्या के साथ हुआ भव्य आगाज

दुनिया में आजमगढ़ को मिला नया लग्जरी शोरुम,आधुनिक डिजाइनों और आकर्षक कलेक्शन के साथ ग्राहकों के लिए खास ऑफर,आर्ट आफ लिविंग की गुरु पूजा व भजन संध्या के साथ हुआ भव्य आगाज

रिपोर्ट धर्मेंद्र श्रीवास्तव के साथ प्रदीप यादव
आजमगढ़। घड़ी अब सिर्फ समय देखने का जरिया नहीं, बल्कि व्यक्तित्व, स्टाइल और स्टेटस की पहचान भी है। इसी बदलते शौक और पसंद को नया मुकाम देने के लिए आजमगढ़ शहर के प्रमुख कारोबारी क्षेत्र मातबरगंज में के Titan World के नए शोरूम ने दस्तक दी है। रविवार को आर्ट ऑफ लिविंग आजमगढ़ इकाई की गुरु पूजा एवं भव्य भजन संध्या के साथ शोरूम का शानदार आगाज हुआ। कार्यक्रम में शहर के प्रमुख व्यापारी, गणमान्य नागरिक और घड़ी प्रेमियों ने पहुंचकर नए प्रतिष्ठान को शुभकामनाएं दीं।
नए शोरूम के शुभारंभ के मौके पर आयोजित भजन संध्या में आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़े श्रद्धालुओं ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए। भक्ति और संगीत के इस संगम ने माहौल को आध्यात्मिकता से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भजनों का आनंद लिया और नए शोरूम के सफल संचालन की कामना की।

स्टोर के प्रोपराइटर एवं टाइटन के अधिकृत प्रतिनिधि ने बताया कि Titan World में ग्राहकों को आधुनिक डिजाइन, आकर्षक कलेक्शन और अलग-अलग पसंद के अनुरूप घड़ियों की रेंज उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। यानी अब घड़ी खरीदने के लिए शहर से बाहर जाने की जरूरत नहीं—मातबरगंज में ही ग्राहकों को एक बेहतर और विश्वसनीय विकल्प मिल सकेगा।
खास बात यह है कि रक्षाबंधन के मौके को देखते हुए टाइटन के कई उत्पादों पर विशेष ऑफर और छूट भी उपलब्ध कराई जा रही है। ऐसे में अपनी पसंदीदा घड़ी खरीदने के साथ-साथ खास मौके पर अपनों को स्टाइलिश गिफ्ट देने का भी यह शानदार अवसर है।

अजय कुमार अग्रवाल एवं परिवार की ओर से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में शहर के व्यापारी, गणमान्य नागरिक, घड़ी प्रेमी और आमजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आयोजकों ने सभी अतिथियों और आगंतुकों का आभार जताते हुए कहा कि मातबरगंज में इस वर्ल्ड-क्लास शोरूम की शुरुआत आजमगढ़ के ग्राहकों को बेहतर खरीदारी अनुभव देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
मातबरगंज जैसे प्रमुख व्यावसायिक केंद्र में Titan World के नए शोरूम की शुरुआत से शहर के बाजार में ब्रांडेड घड़ियों के कारोबार को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। आधुनिक डिजाइन, भरोसेमंद ब्रांड और आकर्षक ऑफरों के साथ यह नया स्टोर घड़ी प्रेमियों के लिए ‘टाइम’ के साथ स्टाइल का नया पता बनकर उभरने की ओर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *