नरेश वर्मा बने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष व्यापारियों ने किया स्वागत

नरेश वर्मा बने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष व्यापारियों ने किया स्वागत
रीना वर्मा

कन्नौज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नरेश वर्मा का नगर अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा (ललईयां गुरु )के निजी प्रतिष्ठान पर व्यापारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान व्यापारियों ने उन्हें माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं और संगठन की मजबूती व व्यापारी एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों ने संगठन की एकता की शपथ लेते हुए व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया। नगर अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा (ललईयांगुरु) ने आए हुए समस्त व्यापारियों और मीडिया कर्मियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर संगठन के प्रदेश मंत्री अनिल गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन हमेशा संघर्षरत रहेगा। उन्होंने व्यापारियों से संगठित होकर अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री रामानंद वर्मा ने ऑनलाइन खरीदारी पर चिंता जताते हुए कहा की इससे छोटे और मध्यम दर्जे के व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा है इसके लिए समाज के लोगों को आगे आकर ऑनलाइन खरीदारी को दरकिनार कर अपने स्थानीय बाजारों और छोटे दुकानदारों से खरीदारी करके व्यापारियों का सहयोग किया जा सकता है क्योंकि व्यापारी ही देश की अर्थव्यवस्था की रीड है कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे और सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का भरोसा जताया इस अवसर पर छिबरामऊ से विनीत वर्मा दिलीप गुप्ता सुरेश गुप्ता सुरेश वर्मा कन्नौज से शुभम वर्मा (जीत )गोविंद दुबे राजीव मिश्रा दीपक वर्मा महेश तिवारी सुरेश वर्मा सतीश चंद्र कटियार खुशनूर अनिल वर्मा अमित वर्मा आकाश वर्मा मनीष वर्मा सौरभ वर्मा अरविंद त्रिवेदी चंद्रप्रकाश जितेंद्र सिंह बंटी दिनेश सिंह निरंजन कश्यप सक्षम रामगोपाल नमन राकेश पांडे गौरव अंकुर रमेश नरेश पाल शौकत सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *