डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार दो भाई घायल, उपचार के दौरान एक की मौत

डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार दो भाई घायल, उपचार के दौरान एक की मौत
रीना वर्मा

कन्नौज। घर से गंगा स्नान को निकले बाइक सवार दो भाइयों को तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। उपचार के दौरान एक भाई की तिर्वा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक कानपुर देहात जिले के सहवाजपुर गांव निवासी 18 वर्षीय राज और 20 वर्षीय मोनू जो आपस में भी हैं, विगत दिन अपनी बहन के बिल्हौर स्थित घर से वापस लौटने के लिए बुधवार की सुबह लौट रहे थे। दोनों भाइयों को कन्नौज के मेंहदी घाट स्थित गंगा स्नान करने को जाना था, इस कारण दोनों बाइक सवार भाई गंगा घाट जाने के लिए निकल पड़े। जैसे ही दोनों मानीमऊ कस्बे के निकट पहुंचे इसी दौरान गंगा घाट पहुंचने से पूर्व एक तेज रफ्तार डीसीएम चालक ने बाइक को अनियंत्रण के कारण टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना की जानकारी पर आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और घायल भाइयों को उपचार हेतु स्थानीय हॉस्पिटल भिजवाया। यहां से हालात चिंताजनक होने के कारण राज को उपचार हेतु तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। यहां उपचार के दौरान राज की मौत हो गई। वहीं हॉस्पिटल में मोनू का उपचार जारी था।
मामले की जानकारी जब मृतक के परिजनों तक पहुंची तो हड़कंप मच गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचे परिजनों के करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था।
मामले को लेकर स्थानीय पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू करते हुए मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।
कोतवाली प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि, मामले की जांच पड़ताल,पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *