आजमगढ़ में गोकशी, पशु तस्करी और पशु चोरी पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 45 चिन्हित अपराधियों पर एक साथ कसा शिकंजा, 11 टीमें रवाना

आजमगढ़ में गोकशी, पशु तस्करी और पशु चोरी पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 45 चिन्हित अपराधियों पर एक साथ कसा शिकंजा, 11 टीमें रवाना

आजमगढ़ पुलिस ने पशु चोरी, पशु तस्करी और गोकशी जैसे अपराधों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में नगर सर्किल के 45 चिन्हित अपराधियों पर कार्रवाई के लिए 11 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी ने सभी टीमों को ब्रीफिंग देकर एक साथ अलग-अलग स्थानों पर दबिश के लिए रवाना किया।
इस अभियान का उद्देश्य केवल फरार और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि यह भी सत्यापित करना है कि चिन्हित आरोपी अब भी अपराध में सक्रिय हैं या अपराध का रास्ता छोड़ चुके हैं। पुलिस का कहना है कि अभियान के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस विशेष अभियान से जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *