दवा लेने जा रहे युवक पर चौराहे पर हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को दवा लेने जा रहे एक युवक पर कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक मुकेश पुत्र हरदेव, निवासी हरैया, ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि बवाली मोड़ चौराहे पर उसे घेरकर मारपीट की गई तथा जातिसूचक गालियां दी गईं।

पीड़ित के अनुसार वह अपने पिता की दवा लेने शहर जा रहा था। जैसे ही वह बवाली मोड़ पर पहुंचा, वहां मौजूद दिव्याशू पाण्डेय, राहुल पाण्डेय, पेनाल्टी पाण्डेय तथा धनंजय यादव (पता अज्ञात, थाना अतरौलिया क्षेत्र) ने उसे रोक लिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर उसे घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड एवं हाथ में पहने कड़े से हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश होकर गिर पड़ा।

घटना के बाद आरोपित मौके से फरार होने लगे। आसपास के लोगों द्वारा दी गई सूचना पर 112 नंबर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से दिव्यांशू पाण्डेय को बाइक सहित पकड़ लिया, जबकि अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

पीड़ित ने थाना कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर मेडिकल परीक्षण कराते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का कहदवा लेने जा रहे युवक पर चौराहे पर हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा फरार आरोपियों की तलाश जारी है।ना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *