मरकज़ी सीरत कमेटी शहर आज़मगढ़ को मिला नया अध्यक्ष, सर्वसम्मति से तारिक ख्वाजा चुने गए

मरकज़ी सीरत कमेटी शहर आज़मगढ़ को मिला नया अध्यक्ष, सर्वसम्मति से तारिक ख्वाजा चुने गए

आजमगढ़। मरकज़ी सीरत कमेटी, शहर आज़मगढ़ की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार 24 जुलाई 2026 को शहर जामा मस्जिद में नमाज़-ए-इशा के बाद रात 9:30 बजे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के सरपरस्त अज़ीज़ खान ने की, जिसमें कमेटी के सभी प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान कमेटी के दिवंगत वरिष्ठ सदस्य शाहिद भाई मरहूम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संगठन के प्रति योगदान को याद किया गया। सरपरस्त अज़ीज़ खान ने कहा कि शाहिद भाई के इंतकाल के बाद कमेटी को एक सक्षम और दूरदर्शी नेतृत्व की आवश्यकता है, जो संगठन को आगे बढ़ा सके।

इस दौरान अज़ीज़ खान ने कमेटी के नए अध्यक्ष के पद के लिए शहर की प्रमुख शख्सियत जनाब तारिक ख्वाजा, पुत्र स्वर्गीय ख्वाजा तहसीनुल्लाह शमीम का नाम प्रस्तावित किया। इस प्रस्ताव का समर्थन कमेटी के सचिव परवेज़ अहमद बाबा और आफताब भाई ने किया।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव का समर्थन करते हुए तारिक ख्वाजा को मरकज़ी सीरत कमेटी, शहर आज़मगढ़ का नया अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। इस निर्णय पर सदस्यों ने खुशी जताई और उम्मीद व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में कमेटी सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी।

बैठक का समापन आपसी सौहार्द एवं संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *