संजरपुर ,खुटहना रेलवे फाटक पर नवनिर्मित अंडरपास में जमा पानी से राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना
इस गंभीर मुद्दे पर शीघ्र ठोस क़दम उठाए जाएं:जाकिर हुसैन
आजमगढ़ के संजरपुर खुटहना रोड पर रेलवे फाटक पर बने अंडरपास में बारिश का पानी जमा हो रहा है, जिससे राहगीरों को निकलने में परेशानी हो रही हैसूत्रों के मुताबिक, पिछले दो दिनों में अंडरपास में जमा पानी में डूबने से कई बाइक सवारों के इंजन खराब हो गए। इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता जाकिर हुसैन ने रेलवे और स्थानीय विधायक एवं सांसद से जल्द से जल्द हस्तक्षेप करने और इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाने की अपील की है। गौरतलब है कि आजमगढ़ जिले में जहां भी रेलवे गेट के पास अंडरपास बने हैं, वहां स्थिति कुछ ऐसी ही है। राहगीरों को हर जगह भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे और स्थानीय एमएल ए और संसद को इस पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है।
