थाने के निकट हाईस्कूल की छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले शोहदों की छात्रा ने की चप्पलों से पिटाई
रीना वर्मा
कन्नौज। छात्राओं से छेड़खानी करना दो शोहदे युवकों को मंहगा पड़ गया। दोनों शोहदों की छात्राओं ने चप्पलों से जमकर पिटाई की। इस बीच मौके पर हंगामें की खबर पर पहुंची भीड़ का फायदा उठाकर एक शोहदा युवक मौके से भाग निकलने में सफल हो गया। पकड़े गए युवक को छात्राओं ने भीड़ के साथ थाना पुलिस के हवाले कर दिया था।
जानकारी के मुताबिक मामला ठठिया नगर क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां ठठिया थाने से चंद कदम की दूरी पर अचानक हंगामें की खबर पर लोगों की भीड़ बड़ी संख्या में पहुंच गई। जानकारी पर पता चला कि, छेड़छाड़ करने वाले दो शोहदों से दो स्कूली छात्राएं भिड़ी हुई थीं और उनकी चप्पलों से पिटाई की जा रही थी।
भीड़ में शामिल लोगों के पूंछने पर छात्राओं ने लोगों को मामले की जानकारी दी, कि उनके साथ पकड़े गए दोनों युवकों ने अभद्रता और छेड़छाड़ की।
बता दें कि, जिस दौरान दोनों शोहदे युवकों की छात्राओं द्वारा चप्पलों से पिटाई की जा रही थी, इस दौरान एक शोहदा युवक भीड़ का फायदा उठाकर मौके से भाग निकलने में सफल हो गया। वहीं दूसरे युवक को छात्राएं पकड़े रहीं और सड़क मार्ग से ही घसीटते हुए थाने लेकर पहुंची। यहां युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
हंगामें के दौरान छात्राओं से पिट रहा युवक लगातार खुद को निर्दोष बता रहा था और छात्राओं के साथ हरकत करने वाले युवक को भाग निकलना बता रहा था।
फिलहाल पूरे मामले के दौरान करीब दो घंटे से अधिक समय तक हंगामे का दौर जारी रहा। जिस कारण लोगों की भीड़ का मजमा भी नजर आता रहा।
मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है, दोषी को किसी हालत में बख्सा नहीं जाएगा।
