आजमगढ़ में 11 से 16 जुलाई तक श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव, 16 जुलाई को निकलेगी भव्य रथयात्रा

आजमगढ़ में 11 से 16 जुलाई तक श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव, 16 जुलाई को निकलेगी भव्य रथयात्रा

आजमगढ़। इस्कॉन सेंटर, बवाली मोड़ के तत्वावधान में 11 जुलाई से 16 जुलाई 2026 तक श्री श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन श्री जगन्नाथ कथा, हरिनाम संकीर्तन, भव्य आरती और महाप्रसाद का आयोजन होगा।

आयोजकों के अनुसार 11 से 15 जुलाई तक प्रतिदिन शाम 5:30 बजे से 8:00 बजे तक इस्कॉन सेंटर, बवाली मोड़ पर श्री जगन्नाथ कथा एवं हरिनाम संकीर्तन का कार्यक्रम होगा। कथा वाचन वरिष्ठ ब्रह्मचारी श्रीमान हयग्रीव प्रभु करेंगे।

16 जुलाई दिन गुरुवार को मुख्य आकर्षण श्री जगन्नाथ रथयात्रा होगी, जो दोपहर 3:00 बजे इस्कॉन सेंटर, बवाली मोड़ से प्रारंभ होकर दलाल घाट, पुरानी कोतवाली, चौक देवी जी का मंदिर, शंकर जी का फव्वारा, लाल डिग्गी, पुरानी सब्जी मंडी, चौक देवी जी मंदिर होते हुए पंचशील वाटिका तक पहुंचेगी। शाम 6:00 बजे रथयात्रा का विश्राम होगा तथा 6:00 से 9:00 बजे तक कथा, कीर्तन और महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा।

इससे पहले 28 जून को अधिवास महोत्सव तथा 29 जून को स्नान यात्रा महोत्सव आयोजित किया गया था।

आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा महारानी की रथयात्रा में शामिल होने तथा महाप्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *