पीसीएस में दूसरी रैंक हासिल कर *सौरभ ने बढ़ाया जनपद का सम्मानसंगठन के सदस्यों ने माता व पिता को माला पहनाकर दी बधाई।

पीसीएस में दूसरी रैंक हासिल कर *सौरभ ने बढ़ाया जनपद का सम्मान
संगठन के सदस्यों ने माता व पिता को माला पहनाकर दी बधाई।

आजमगढ़। जनपद के बूढ़नपुर तहसील अंतर्गत बिलारी गांव निवासी तेज बहादुर सिंह के सुपुत्र सौरभ सिंह द्वारा उत्तराखंड पीसीएस में द्वितीय रैंक हासिल करने के उपरांत असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर चयन हुआ है। इसको लेकर उनके गांव में हर्ष का माहौल बना हुआ है साथ ही जनपद का भी मान सम्मान बढ़ाया है। माता गीत सिंह अपने बेटे की मेहनत और जनपद वासियों के आशीर्वाद का परिणाम बताया है।
चार भाइयों और बहनों में तीसरे स्थान पर सौरभ की प्रारंभिक शिक्षा चिल्ड्रन कॉलेज सीबीएसई बोर्ड और उच्च शिक्षा डॉ राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी से पूरी हुई है। वर्तमान में सौरभ 2011 से ए.एस.ए. इंटर कॉलेज एटा भूगोल प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं।
तमसा परिवार के वरिष्ठ सदस्य तेज बहादुर एवं गीता सिंह के सुपुत्र असिस्टेंट कमिश्नर उत्तराखंड में होने पर हर्ष उल्लास मनाया जा रहा है शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य के कामना करते हैं। तमसा परिवार के सामाजिक संगठन के लोगों द्वारा माला पहनाने के साथ ही मिठाई खिलाकर तेज बहादुर व गीत सिंह को बधाई देते हुए बेटे के उज्जवल भविष्य की कामना की। तमसा परिवार के प्रवीण सिंह, रितेश गोयल, शाहिद भाई, नंदन बनवाल, मनिंदर सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ पूनम सिंह, महिला मंडल के अध्यक्ष पूनम सिंह, ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की तरफ से जिला अध्यक्ष सीपी यादव , गुलाब चौरसिया, अखिलेश कुमार यादव, रमेश यादव , अभय चौहान, रामबचन, मोहम्मद असलम, अनिल मौर्य सहित दर्जनों लोग बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *