आजमगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में वांछित एक शातिर अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पहले से हत्या के प्रकरण में संलिप्तता पाई गई थी, जिसके बाद उसके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई थी।
पुलिस के अनुसार, 18 फरवरी 2025 को चांदनी पाठक ने अपने पति राजेश चन्द्र पाठक के लापता होने की सूचना दी थी। इस पर गुमशुदगी दर्ज की गई। बाद में 19 फरवरी 2026 को जीयनपुर क्षेत्र में राजेश चन्द्र पाठक का शव बरामद हुआ, जिसके आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विवेचना के दौरान हरिकेश चौहान निवासी शेखपुरा अहियाई सहित अन्य आरोपियों के नाम सामने आए। जांच पूरी होने के बाद चार्जशीट न्यायालय भेजी गई। साथ ही आरोपी की संगठित अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया।
23 मई 2026 को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी हरिकेश चौहान उम्र उम्र करीब 46 वर्ष को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सूर्यपाल, हेड कांस्टेबल अजब नारायण सिंह और कांस्टेबल संदीप यादव शामिल रहे।
